Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Mar, 2026 05:19 PM

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने
चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को अपने चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित आवास पर कांग्रेस विधायकों को लंच के लिए बुलाया था। चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद पार्टी के अधिकांश विधायक हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होने की तैयारी में हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायकों को हिमाचल ले जाने के लिए दो बसें सेक्टर-7 स्थित भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के बाहर पहुंच चुकी हैं। बैठक समाप्त होने के बाद विधायक वहां से बसों में सवार होकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
हालांकि इस दौरान कांग्रेस के 6 विधायक हिमाचल प्रदेश नहीं जाएंगे। इनमें चंद्र मोहन और मोहम्मद इलियास बीमारी के कारण यात्रा पर नहीं जा रहे हैं। वहीं विनेश फोगाट अपने छोटे बच्चे की वजह से इस दौरे में शामिल नहीं होंगी। इसके अलावा कुलदीप वत्स के परिवार में शादी होने के कारण वह भी हिमाचल नहीं जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपने विधायकों को एक साथ रखने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी के तहत उन्हें हिमाचल प्रदेश भेजा जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)