कांग्रेस की राज्यसभा में एक सीट पर विजय निश्चित है, कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं : अशोक अरोड़ा

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Mar, 2026 08:26 PM

congress is sure to win one rajya sabha seat it has 37 mlas ashok arora

थानेसर से विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : थानेसर से विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को राज्यसभा में एक सीट पर विजय श्री निश्चित है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। सभी कांग्रेसी विधायक राज्यसभा के उम्मीदवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि गणित के आधार पर कांग्रेस जीतेगी।

कांग्रेस के सभी 37 विधायकों की वोट राज्यसभा उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को जाएगी

हरियाणा राज्यसभा सीटों को लेकर हो रहे मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से एक गरीब अनुसूचित वर्ग से राज्यसभा उम्मीदवार दिया गया है। जो की आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के सभी 37 विधायकों का एक-एक वोट कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को मिलेगा। राहुल गांधी ने बहुत ही सोच समझकर हरियाणा राज्यसभा उम्मीदवार का चयन किया है। जिससे पार्टी को और भी अधिक मजबूती मिलेगी

बीजेपी रखती है खरीद फरोख्त में विश्वास

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खरीद फरोख्त में विश्वास रखती है। वे पैसे के बल पर ईमान खरीदना चाहते हैं। परंतु मुझे नहीं लगता की कोई भी व्यक्ति अपना ईमान बेचकर अपनी पार्टी के साथ गद्दारी करेगा। 

नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बढ़ रहा कांग्रेस का ग्राफ

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी देश और आमजन से जुड़े हुए मुद्दों को संसद के भीतर और उसके बाहर उठाते हुए नेता विपक्ष की भूमिका को बखूबी अदा कर रहे हैं। जिसके चलते देश की सत्ता सीन भारतीय जनता पार्टी सवालों का जवाब न देकर आए दिन मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। जबकि राहुल गांधी देश हित और आम आदमी से जुड़े हर सवाल पर बिना किसी संकोच के सरकार का विरोध करते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में चिंता बनी हुई है।
    
उन्होंने हरियाणा के बजट को कर्जा बढ़ाने वाले बजट की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ ऐसा नहीं है।बजट केवल आंकड़ों का गणित है। आम लोगों,सरकारी कर्मचारियों ,व्यापारियों,किसानों, महिलाओं, युवा वर्ग, स्वास्थ्य, खेल जगत व अन्य वर्गों के लिए इसमें कुछ भी नहीं है।

मौजूदा समय में प्रदेश में नशा, बेरोजगारी और अपराध का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश का शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। क्योंकि स्कूलों में शिक्षकों की बड़ी भारी कमी हो रही है। इसी प्रकार से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है क्योंकि अस्पतालों में डॉक्टरों की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस विभाग में भी सिपाहियों के 40% पद खाली पड़े हुए हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!