पंचकूला के लिए कांग्रेस का विशेष 'घोषणा पत्र' जारी, विकास और जनसुविधाओं पर फोकस

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 May, 2026 07:33 PM

congress releases special manifesto for panchkula focus on development and publ

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस का

चंडीगढ़/पंचकूला : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस का विशेष घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर विधायक चंद्र मोहन, मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज एवं जिला अध्यक्ष संजय चौहान सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र जारी करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह दस्तावेज़ केवल वादों का संग्रह नहीं, बल्कि पंचकूला के समग्र और योजनाबद्ध विकास का एक ठोस रोडमैप है, जिसे शहर की वास्तविक समस्याओं और जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र में पंचकूला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने, पेयजल व्यवस्था सुधारने, सड़कों और गलियों का पुनर्निर्माण, कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने तथा पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या का स्थायी समाधान करने जैसे अहम मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग, फ्री पार्किंग, सोलर सिटी का निर्माण और शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का संकल्प लिया गया है।

घोषणा पत्र में RWA के साथ बेहतर तालमेल, सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने, व्यावसायिक क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों व जरूरतमंदों के लिए सुविधाजनक सेवाएं सुनिश्चित करने का भी वादा किया गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari
राव नरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों और कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं—जैसे बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता—सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा शहर में सीसीटीवी, वाई-फाई सुविधा, साइबर हब, बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता सेवाओं के साथ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण व रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अधूरे विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा और नगर निगम में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राव नरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र पंचकूला के विकास की नई दिशा तय करेगा और शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विकास और जवाबदेही की राजनीति को मजबूत करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!