Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2026 04:35 PM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में भी नकल का खेल चला। चरखी दादरी के बाढड़ा में बने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यवेक्षकों के
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में भी नकल का खेल चला। चरखी दादरी के बाढड़ा में बने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पर्यवेक्षकों के पास मोबाइल फोन थे तो सेवादार भी कमरों में था। इतना ही परीक्षार्थी भी ग्रुप में बैठकर परीक्षा कर रहे थे। अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता ने निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई और एक पर्यवेक्षक, एक लिपिक और एक सेवादार को ड्यूटी से हटाया। वहीं नौ मार्च को पलवल के अलावलपुर परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा को अनियमितताओं के चलते रद कर दिया गया।
बुधवार को हुई परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए, जिनके यूएमसी दर्ज किए गए। बुधवार को 12वीं (शैक्षिक मुक्त विद्यालय) कंप्यूटर विज्ञान व आईटी एवं आईटीईएस विषय व डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा हुई।