भिवानी: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग से लाखों ऐंठे, दो महिलाएं समेत 3 गिरफ्तार; 4.58 लाख रुपये बरामद

Edited By Harman, Updated: 23 Jul, 2026 08:48 AM

bhiwani lakhs extorted from elderly man by threatening to make a viral

हरियाणा में भिवानी पुलिस की CIA-2 टीम ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में मुख्य आरोपी महिला समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.58 लाख रुपये बरामद किए हैं।

भिवानी : हरियाणा में भिवानी पुलिस की CIA-2 टीम ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में मुख्य आरोपी महिला समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.58 लाख रुपये बरामद किए हैं।

DCP (क्राइम) अनूप कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि 9 जुलाई को एक युवती नौकरी मांगने के लिए पुराने बस स्टैंड स्थित उनके ऑफिस आई थी। जब उसे नौकरी देने से मना कर दिया गया, तो उसने वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाज़त मांगी। इसी दौरान, एक युवक ऑफिस में घुसा और वीडियो बनाने लगा। कुछ देर बाद, वह महिला बिना कपड़ों के बाहर निकली। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ उसका वीडियो बनाया, उसे वायरल करने की धमकी दी और पांच लाख रुपये की मांग की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!