Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Feb, 2026 08:47 PM

आपसी खींचतान और गुटबाजी के कारण देश के राजनीतिक नक्शे में तेजी से सिमटते जा रही कांग्रेस को
हरियाणा डेस्क (कृष्णा चौधरी) : आपसी खींचतान और गुटबाजी के कारण देश के राजनीतिक नक्शे में तेजी से सिमटते जा रही कांग्रेस को रिवाइव करने की कोशिशें जारी है। शनिवार को पंजाब के बरनाला में कांग्रेस की मजदूर महारैली हुई। इसमें राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को पार्टी में गुटबाजी को लेकर सख्त चेतावनी दी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मंच पर बैठे पंजाब के तमाम सीनियर नेताओं की ओर मुखातिब होते हुए कहा... मैं कांग्रेस पार्टी को मैसेज देना चाहता हूं कि काम टीम वर्क से होता है. एक प्लेयर मैच नहीं जीत सकता है, टीम प्लेयर बनो नहीं तो हम रिजर्व में बैठा देंगे. आप कितने भी बड़े हो पार्टी से बड़ा कोई नहीं है, आप टीम प्लेयर बनो नहीं बने तो फिर हम आपको ठीक कर देंगे, सभी सीनियर नेता ध्यान रखें. हमारी सच्ची शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं, जो भी होगा पंजाब में इनकी रिस्पेक्ट करके होगा, इनको लेकर होगा इनको शामिल करके होगा ।
हरियाणा के नेताओं को भी संदेश
अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ये बयान भले ही पंजाब में दिया हो लेकिन संदेश पड़ोसी राज्य हरियाणा के कांग्रेस नेताओं को भी है, जो आपसी गुटबाजी के लिए इतने कुख्यात हैं कि वो लगातार तीन विधानसभा चुनाव बीजेपी के हाथों गंवा बैठे हैं। वही,बीजेपी जिसे 2014 से पहले हरियाणा की राजनीति में एक सीरियस प्लेयर के तौर पर भी नहीं देखा जाता था।
कांग्रेस हाईकमान तमाम कोशिशों के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के खेमे के बीच मतभेदों को दूर नहीं कर पाया। आज भी ये दोनों नेता एक-दूसरे के साथ मंच साझा करने से परहेज करते नजर आते हैं। गुटबाजी का सबसे ताजा उदाहरण पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिहं के बेटे बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा है,जिससे हुड्डा खेमा पूरी तरह से दूरी बनाए हुए है। इतना ही नहीं इस यात्रा को व्यक्तिगत बता कर उनपर निशाना भी साधा जा रहा है...
बहरहाल, राहुल गांधी के बरनाला में दिखाए गए सख्त तेवर का असर हरियाण कांग्रेस के नेताओं पर कितना पड़ेगा ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा...
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)