CD कांड में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनवाई पर लगाई रोक

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Apr, 2026 07:11 PM

rao narendra singh gets major relief in cd case high court stays hearing

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है। इससे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को बड़ी राहत मिली है। यह मामला गुरुवार को नारनौल की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी की अदालत में सूचीबद्ध था।

बताया जा रहा है कि इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की ओर से अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी।

यह है पूरा मामला

यह मामला पलवल की 30 एकड़ जमीन के सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के बदले कथित तौर पर पैसों की मांग से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित है ।

हुआ था स्टिंग ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन किया था। बाद में वर्ष 2016 में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। इनेलो नेता रामपाल माजरा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त को भी दी थी। कुछ समय पहले इनेलो द्वारा चंडीगढ़ में इस मामले से जुड़ी सीडी भी जारी की गई थी और इस पर पत्रकार वार्ता भी की गई थी।

फिलहाल लगी रोक

राव नरेंद्र सिंह के वकील ओपी यादव ने बताया कि चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई हाईकोर्ट में होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!