भैंस चोरी करने आए थे बदमाश, कर दी पशुपालक की हत्या...फिर भैसों को लाद कर भाग रहे चोरों की पलटी गाड़ी

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Mar, 2026 12:39 PM

cattle herder murdered in ambala

अंबाला के गांव कालपी में भैंस चोरों का आतंक देखने को मिला, जहां चोरी का विरोध करना पशुपालक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। बीती रात अज्ञात बदमाश भैंस चोरी करने की नीयत से गांव में पहुंचे थे।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के गांव कालपी में भैंस चोरों का आतंक देखने को मिला, जहां चोरी का विरोध करना पशुपालक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। बीती रात अज्ञात बदमाश भैंस चोरी करने की नीयत से गांव में पहुंचे थे। जब पशुपालकों ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने गंडासियों से हमला कर दिया। इस हमले में 52 वर्षीय पशुपालक जय दयाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय रामरत्न गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान आरोपियों की गाड़ी भी ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास हाईवे पर पलट गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। मृतक के भाई अमरजीत और गांव के सरपंच रिंकू के अनुसार जय दयाल रोजाना खाना खाने के बाद पशुओं के पास ही सोते थे। बीती रात भी वह वहीं सोए हुए थे, लेकिन देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर भैंसों को चोरी कर लिया। फिलहाल मृतक के परिजन पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 

वहीं इस घटनाक्रम की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर हर पहलु की बारिकी से जांच की। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेश कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से जय दयाल की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देते हुए राम रत्न को घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौक़े से भैसों को अपनी गाडी में लाद के फरार हो गए, लेकिन हाइवे पर चढ़ते ही उनकी गाडी पलट गई जिसके बाद आरोपी गाड़ी छोड़ फरार हो गए। प्राथमिक तफ्तीश में पाया गया कि जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया वो भी चोरी की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!