Edited By Manisha rana, Updated: 12 Mar, 2026 03:56 PM

इंदौर-नई दिल्ली रेल सेवा का विस्तार हिसार तक किया गया है। आज कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने इस ट्रेन को हिसार स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ हिसार से आज़ाद उम्मीदवार सावित्री जिंदल भी मौजूद रही।
हिसार (विनोद सैनी) : इंदौर-नई दिल्ली रेल सेवा का विस्तार हिसार तक किया गया है। आज कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने इस ट्रेन को हिसार स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ हिसार से आज़ाद उम्मीदवार सावित्री जिंदल भी मौजूद रही। यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होकर शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
सुबह 9.20 पर हिसार पहुंचेगी ट्रेन
वापसी में यह ट्रेन इंदौर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद रोहतक होते हुए सुबह 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज हिसार के लिए बड़ी खुशी की बात है कि एक बहुत अच्छा तोहफा रेलवे ने दिया है। यहाँ से सीधी आज से रेल इंदौर के लिए शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही बहुत यात्री यहाँ से सफ़र कर रहे हैं। इंदौर, मध्य प्रदेश भी बहुत से लोग व्यापारिक दृष्टि से भी जुड़े हुए हैं।

महाकाल जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगी सुविधा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वहाँ बहुत बड़ा तीर्थ स्थान उज्जैन में महाकाल की पूजा करने के लिए भी बहुत लोग यहाँ से जाते हैं तो उन सबको बहुत सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने वालों के लिए भी यहाँ से ये हाँसी, महम और सीधा दिल्ली जाएगी तो समय की भी बचत होगी और लोगों के समय की बचत होगी। धन्यवाद करूँगा हमारे देश के प्रधानमंत्री और हमारे रेलवे मंत्री जी का कि वो निरंतर रेल की सुविधाएँ यहाँ देने का काम कर रहे हैं। पिछले आदमपुर से भी गोरखधाम रेल सेवा शुरुआत करने का मौका मिला था।रणबीर सिंह ने कहा कि निरंतर हिसार आज प्रगति के पथ पर है और भी जो डिमांड जो पब्लिक की तरफ से आती है उसको पूरा करने का काम हमारी मौजूदा सरकार करती है।
उन्होंने कहा कि हिसार में अभी IMC भी बनाने का काम कर रहे हैं, बहुत बड़ा सेक्टर जिससे औद्योगिक गतिविधियाँ यहाँ होगी। एयर कनेक्टिविटी के साथ रेलवे कनेक्टिविटी भी अच्छी हो गई। सड़कों की पहले ही हमारी बहुत अच्छी हालत यहाँ है कि पूरे प्रदेश के अंदर जो 23 जिले, सारे के सारे नेशनल हाईवे से जुड़े हुए हैं। हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का भी गठन हो गया है और आने वाले समय के अंदर हिसार में और ज्यादा तरक्की देखने को मिलेगी।
राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट संजय भाटिया जी हैं। हमारे पास नंबर पूरे हैं और वो निश्चित तौर पर वो जाएँगे। लगातार निर्दलीय जो है सरकार का समर्थन कर रहे हैं और सरकार के साथ हैं तो हमारा भी समर्थन इनके साथ है और निश्चित रूप से उनको भी शुभकामनाएँ। वहीं इस साल से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देती हूँ कि आज हिसार से इंदौर के लिए जो ट्रेन सेवा शुरू हुई है, वो एक बहुत अच्छी बात है। यहाँ से लोग सीधे इंदौर जाएँगे, वहाँ से उज्जैन पास पड़ता है। महाकाल के दर्शन करेंगे।उन्होंने कहा कि रेल मंत्री जी की भी बहुत-बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने हमारे हिसार के लिए हिसार से इंदौर की ट्रेन सेवा शुरू करवाई। मैं सबकी बहुत-बहुत आभारी हूँ। यहाँ से ट्रेन महम, हांसी और अपना वृंदावन-मथुरा-वृंदावन तक भी जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)