दिहाड़ी मजदूर पर भारी पड़ा प्राइवेट लोन: आर्थिक तंगी और लगातार आ रहे फोन कॉल्स से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2026 01:16 PM

fed up with financial hardship and incessant phone calls

गांव ग्योंग के विशाल (26 साल) ने कर्ज के दबाव से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक प्राइवेट कंपनी से लोन लिया हुआ था, आर्थिक तंगी के कारण वह उसकी किस्तें नहीं चुका पा रहा था। कंपनी द्वारा लगातार फोन किए जा रहे थे व कर्मचारी...

कैथल: गांव ग्योंग के विशाल (26 साल) ने कर्ज के दबाव से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक प्राइवेट कंपनी से लोन लिया हुआ था, आर्थिक तंगी के कारण वह उसकी किस्तें नहीं चुका पा रहा था। कंपनी द्वारा लगातार फोन किए जा रहे थे व कर्मचारी भी वसूली के लिए उसके घर पहुंच रहे थे। इससे परेशान होकर युवक ने यह कदम उठा लिया। विशाल एक दिन पहले बिना किसी को बताए घर से निकल गया था।

देर रात वह जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया। शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा देखा और इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि विशाल शादीशुदा था व उसकी एक साल की बेटी है। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!