योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल...सीएम सैनी की बड़ी घोषणा

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jun, 2026 09:07 AM

yoga education will be promoted and will be included in the curriculum for class

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में योग को जन आंदोलन के रूप में विकसित करने तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को...

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में योग को जन आंदोलन के रूप में विकसित करने तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 9वीं तक के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को लागू किया जाएगा।

इससे विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी पी. टी. आई., डी.पी.ई.डी., पी.जी.टी. तथा चिह्नित पी. आर.टी. शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करवाया जा सके। इसके अलावा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी, जहां प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग से संबंधित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जा रहे 5 'सैंटर ऑफ एक्सीलेंस' में योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में शामिल किया जाएगा। राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में शामिल किया जाएगा। योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को शामिल किया जाएगा। साथ ही पूर्व में स्वीकृत आयुष योग कोच/ प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी।

स्कूलों में प्रार्थना सभा दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन सुनिश्चित किया जाएगा

सैनी ने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों में राज्य के प्रतिगौरव, अनुशासन, राष्ट्रीय चेतना तथा सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इन पहलों के माध्यम से योग को केवल एक व्यायाम पद्धति के रूप में नहीं बल्कि जीवन जीने की एक समय एवं वैज्ञानिक पद्धति के रूप में स्थापित करने की दिशा में सहायता मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!