पर्यावरण संरक्षण पर जोर, CM सैनी के निर्देशों पर इको-फ्रेंडली होगी PM मोदी की जनसभा: प्रवीण अत्रेय

Edited By Harman, Updated: 09 Jul, 2026 03:46 PM

pm modi s public meeting will be eco friendly on the instructions of cm saini

प्रवीण अत्रेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री की जनसभा पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगी। रैली में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने कहा है कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद पहुंचकर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच संचालित की जाएगी और इसे देश की हरित एवं स्वच्छ परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर हरियाणा को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की भी सौगात देंगे।

प्रवीण अत्रेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को जींद में रैली स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को भव्य, व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया है।

हाइड्रोजन ट्रेन बनेगी देश के लिए नई मिसाल

अत्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा आए हैं, उन्होंने प्रदेश को विकास की नई सौगातें दी हैं। इस बार भी 17 जुलाई का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करेंगे, जो जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रधानमंत्री के हाथों होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

रैली पूरी तरह होगी इको-फ्रेंडली

प्रवीण अत्रेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री की जनसभा पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगी। रैली में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले वाहन केवल इलेक्ट्रिक या सीएनजी आधारित होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बसें, साइकिल तथा अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रदेशभर में होंगे विकास कार्यक्रम

अत्रेय ने बताया कि प्रधानमंत्री की मुख्य जनसभा जींद में आयोजित होगी, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों में केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्री तथा भाजपा पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि भिवानी में श्रुति चौधरी, कोरियावास में आरती राव सहित कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि पूरे प्रदेश में विकास परियोजनाओं का संदेश एक साथ पहुंचे।

पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

प्रवीण अत्रेय ने कहा कि जींद की रैली की सबसे बड़ी विशेषता पर्यावरण संरक्षण का संदेश होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए साइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बस, सीएनजी वाहन, ई-रिक्शा तथा अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग करें और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के लिए गौरव का अवसर होगा और इससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा एवं हरित परिवहन के क्षेत्र में भी नई शुरुआत होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!