Haryana में इनके के नाम पर बनेंगी सड़कें और पार्क, चौराहों पर लगेंगी प्रतिमाएं

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2026 08:31 PM

roads and parks will be named after them in haryana

भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर शहरों में सड़कों का नामकरण होगा। पार्क विकसित किए जाएंगे और सार्वजनिक स्थलों तथा चौराहों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

चंडीगढ़( चंद्र शेखर धरणी): भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर शहरों में सड़कों का नामकरण होगा। पार्क विकसित किए जाएंगे और सार्वजनिक स्थलों तथा चौराहों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इससे नई पीढ़ी को उनके जीवन और योगदान से परिचित कराने में मदद मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डा. मुखर्जी की 125वीं जयंती को बड़े जनअभियान के रूप में मनाएगी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भेजी गई है। बलिदान दिवस पर 23 जून से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा जो जयंती यानी छह जुलाई तक चलेंगे। प्रदेश स्तर का मुख्य आयोजन अंबाला में होगा। संगठन और सरकार के स्तर पर ऐसे कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से मुखर्जी के विचारों को जनभागीदारी और सार्वजनिक गतिविधियों से जोड़ा जा सके।

कश्मीर जाते समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंबाला में रुके थे और यहां जनसभा को संबोधित किया था। इसी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए अंबाला में प्रदेश स्तर का बड़ा कार्यक्रम तय किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, श्रम एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज सहित केंद्र के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी प्रस्तावित है। संगठन स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं ताकि कार्यक्रम को राज्य के प्रमुख राजनीतिक आयोजनों में शामिल किया जा सके।

कार्यक्रमों के संचालन के लिए भाजपा हाईकमान ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रबंधन समिति का गठन किया है। इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को दी गई है। इस समिति में संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व सांसद डा. सुधा यादव तथा हरियाणा मामलों के प्रभारी डा. सतीश पूनिया भी शामिल हैं। सांगठनिक गतिविधियों के तहत सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल, ब्लाक और जिला स्तर पर गतिविधियां होंगी।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। स्थानीय निकाय संस्थाओं को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!