Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jun, 2026 04:21 PM

गुजरात के अहमदाबाद में प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता चार जून से आठ जून तक आयोजित की गई थी। हिसार निवासी मधु वर्मा ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप...
हिसार (विनोद सैनी) : गुजरात के अहमदाबाद में प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता चार जून से आठ जून तक आयोजित की गई थी।
हिसार निवासी मधु वर्मा ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। मधु ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीनियर एज ग्रुप में ट्विस्टिंग बॉडी इवेंट में मैंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 7-8 वर्ष से योग कर रही हैं। खुद को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से स्कूल में योग करना शुरू किया था। स्कूल में योगासन का भी एक पीरियड होता था। उन्होंने कहा कि स्कूल से ही योग प्रतियोगिताओं के बारे में पता चला था। पिछले साल एशियन योगासन चैंपियनशिप और इस साल वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जो कि पहली बार ही आयोजित हुई हमारे मेडल्स आए।
78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था भाग
मधु ने कहा कि यह वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप अहमदाबाद में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में 78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।मधु ने बताया कि 2021 में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल आया था।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल आया था। 2025 में आयोजित हुई एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। योग को विश्व के घर-घर तक पहुँचाने के लिए मधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। योग करने से ना केवल हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत सकते हैं और इनकी बदौलत नौकरी भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को योग को अवश्य अपनाना चाहिए।इससे ना केवल हम स्वस्थ रहेंगे बल्कि और बेहतर तरीक़े से पढ़ाई भी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि योग को ओलंपिक तक ले जा सकें। मधु ने कहा कि पदक जीतकर घर लौटने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया।
अशोक वशिष्ठ ने कहा कि कॉलोनी में रहने वाले सभी लोगों को मधु की सफलता पर बहुत गर्व है।घर लौटने पर मधु का भव्य स्वागत किया गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।उन्होंने कहा कि सभी कॉलोनी के लोगों ने उपहार स्वरूप 11 हज़ार रुपये की नक़द राशि भी मधु को भेंट की गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)