Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jun, 2026 01:52 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भिवानी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि योग युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित काम कर रही है।
भिवानी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भिवानी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि योग युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित काम कर रही है। उन्होंने फिर दावा किया कि बारिश से कभी नुकसान नहीं, फायदा ही होता है। किसानों के नुकसान को पी.एम. फसल बीमा योजना से कवर किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भिवानी के भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्याम सिंह राणा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और खुद भी योग किया।
वहीं डी.ए.पी. व यूरिया की कमी की संभावना पर मंत्री ने कहा कि पहले खाद आधार कार्ड पर मिलता था, अब मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को मिलेगा। अब कहीं लाइनें नहीं लगेंगी, लगें तो मुझे बताना, मैं खाद भिजवा दूंगा। बाढ़ के बाद भी मुआवजा न मिलने से परेशान किसानों द्वारा कोर्ट का रास्ता अपनाने पर कृषि मंत्री ने कहा कि कई बार किसान और कई बार बीमा कम्पनियां नियमों की पालना नहीं करती, फिर न्याय के लिए कोर्ट जाते हैं। कोई विवाद होने पर छोटे से बड़े स्तर तक कमेटी बनी हैं, वह नियमों की पालना करवाती है। मैं भी खेती करता हूं, पिछली बार बारिश के बाद मैंने कहा था गेहूं की फसल प्रति एकड़ 2 क्विंटल ज्यादा होगी और वह पूरे प्रदेश में हुई। फसल 10 लाख एम.टी. ज्यादा हुई थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)