International Yoga Day: हरियाणा के तैराकों ने स्विमिंग पूल में पानी के अंदर सांस रोक किया योग, दिया खास संदेश

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2026 01:19 PM

haryana swimmers performed breath holding yoga underwater in a swimming pool

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ स्थित एचएल सिटी की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में एक अनूठे योग सत्र का आयोजन किया गया।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ स्थित एचएल सिटी की चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में एक अनूठे योग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के तैराकों ने स्विमिंग पूल के अंदर और पानी में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। तैराकों ने पानी के अंदर सांस रोककर विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने भी तैराकों के साथ योग किया। उन्होंने खिलाड़ियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। योग व्यक्ति को एकाग्रचित बनाता है तथा शरीर को ताकत और लचीलापन प्रदान करता है।

अनिल खत्री ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से कई गंभीर और असाध्य बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने खिलाड़ियों को स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण शुरू करने से पहले योग करने की सलाह दी ताकि उनका प्रदर्शन और बेहतर हो सके। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प भी लिया।

योग से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं

तैराकों ने एक स्वर में कहा कि योग से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान देश के युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील भी की गई। योग सत्र के माध्यम से खिलाड़ियों ने समाज को फिट और निरोगी रहने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!