Haryana: रेवाड़ी में CM फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर निजी अस्पताल किया सील

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2026 12:15 PM

cm flying seals private hospital in rewari

सी. एम. फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोसली के गुड़ियानी रोड स्थित बिमला देवी चैरिटेबल अस्पताल में अचानक रेड मारी। अस्पताल संचालिका द्वारा संबंधित रजिस्ट्रेशन, डिग्री, अन्य कागजात पेश नहीं करने पर अस्पताल को सील कर दिया गया।

रेवाड़ी : सी. एम. फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोसली के गुड़ियानी रोड स्थित बिमला देवी चैरिटेबल अस्पताल में अचानक रेड मारी। अस्पताल संचालिका द्वारा संबंधित रजिस्ट्रेशन, डिग्री, अन्य कागजात पेश नहीं करने पर अस्पताल को सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के डा. विद्यासागर ने कहा कि अस्पताल संचालिका मधु से संबंधित कागज पेश करने को कहा गया लेकिन वह विफल रही। उन्होंने कहा कि विभाग को लगातार अस्पताल से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। तत्पश्चात शनिवार को अस्पताल में रेड की गई। अस्पताल में 2 डाक्टरों के नाम लिखे मिले लेकिन उनकी डिग्री व इलाज करने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। तत्पश्चात अस्पताल को सील कर दिया गया। कोसली थाना पुलिस को अस्पताल संचालिका के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!