रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन: धारूहेड़ा में स्निफर डॉग्स के साथ चलाया गया विशेष सर्च अभियान, नशा तस्करों में मचा हड़कंप

Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2026 11:13 AM

special search operation conducted in dharuhera using sniffer dogs

नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने रविवार को धारूहेड़ा क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में सीआईए धारूहेड़ा, डॉग स्क्वॉड और थाना धारूहेड़ा पुलिस

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने रविवार को धारूहेड़ा क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में सीआईए धारूहेड़ा, डॉग स्क्वॉड और थाना धारूहेड़ा पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर जांच की। पुलिस टीमों ने टाउन पार्क के पास, नंदरामपुर बास रोड सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों की तलाशी ली। इस दौरान प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद से भी नशीले पदार्थों की तलाश की गई।

 अलसुबह शुरू हुए इस अभियान से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। अभियान में थाना धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक फूल कुमार, सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है। नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी नशा तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे से संबंधित सूचना डायल 112 या MANAS हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!