टोहाना में 4 बच्चों की मां ने दी जान, बेटा बोला- मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2026 03:44 PM

woman commits suicide in tohana

टोहाना सदर थाना क्षेत्र के इंदाछोई गांव में 50 वर्षीय एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कैलाशो देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना सदर थाना क्षेत्र के इंदाछोई गांव में 50 वर्षीय एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कैलाशो देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे गुरविंदर के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

सदर थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही महिला अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर शिक्षा देवी और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। वीर सिंह ने बताया कि मृतका के 25 वर्षीय बेटे गुरविंदर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मां ने मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया है। गुरविंदर शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।

4 बच्चों की मां थी मृतका

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका कैलाशो देवी के कुल चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा गुरविंदर और तीन बेटियां शामिल हैं। गुरविंदर मृतका के पहले पति से था। लगभग 24-25 साल पहले कैलाशो ने लक्खा सिंह से दूसरी शादी की थी। गुरविंदर का पालन-पोषण भी लक्खा और कैलाशो ने ही किया था।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!