Accident: फतेहाबाद में तेज रफ्तार का कहर, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 युवकों की गई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jun, 2026 07:27 AM

two youths died in a head on collision between two bikes in fatehabad

टोहाना के गांव मयोंद के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना के गांव मयोंद के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार, गांव शकरपुरा निवासी 17 वर्षीय जश्न और 16 वर्षीय हर्ष एक बाइक पर सवार होकर शकरपुरा से मियोंद की ओर जा रहे थे। वहीं, ढाणी लाम्बा निवासी 30 वर्षीय संजू और प्रेम कुमार दूसरी बाइक पर मियोंद से ढाणी लाम्बा जा रहे थे। गांव मयोंद के पास दोनों बाइक की तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। 

हादसे में ढाणी लाम्बा निवासी संजू और शकरपुरा निवासी जश्न की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शकरपुरा निवासी हर्ष और ढाणी लाम्बा निवासी प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को टोहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। 

वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। चौकी प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!