फतेहाबाद के मालखाने से 211 पेटियां शराब गायब! अब मालखाना प्रभारी भी निलंबित

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jun, 2026 01:31 PM

211 boxes of liquor missing from fatehabad warehouse

सदर थाना फतेहाबाद के मालखाने से 211 पेटियां शराब गायब होने के मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में मालखाना प्रभारी हैड कांस्टेबल कमल कुमार को भी लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

फतेहाबाद : सदर थाना फतेहाबाद के मालखाने से 211 पेटियां शराब गायब होने के मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में मालखाना प्रभारी हैड कांस्टेबल कमल कुमार को भी लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

मामले के मुख्य आरोपी तत्कालीन थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उनका एक दिन का रिमांड हासिल किया है। विशेष जांच दल (एस.आई.टी.) पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मालखाने से गायब हुई शराब कहां गई, किसे सप्लाई की गई और इस पूरे प्रकरण में किन-किन लोगों की भूमिका रही। सूत्रों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ कई और अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

फतेहाबाद के डी.एस.पी. जगदीश काजला ने बताया कि इस मामले में पूर्व थाना अध्यक्ष को अदालत में पेश किया गया था, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। मालखाना प्रभारी को भी लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!