सिरसा में 'तेल' का हड़कंप: ईरान-इज़रायल युद्ध की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

Edited By Isha, Updated: 27 Mar, 2026 06:11 PM

oil  panic grips sirsa

ईरान - इजरायल युद्ध के बीच एलपीजी गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों में चिंता देखने को मिल रही है लोगों ने डीजल पेट्रोल का स्टॉक खत्म होने की अफवाह के चलते सिरसा के पंपों पर लंबी-लंबी लाइन लगाकर

सिरसा(सतनाम):  ईरान - इजरायल युद्ध के बीच एलपीजी गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों में चिंता देखने को मिल रही है लोगों ने डीजल पेट्रोल का स्टॉक खत्म होने की अफवाह के चलते सिरसा के पंपों पर लंबी-लंबी लाइन लगाकर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाते नजर आए । हालांकि सरकार की तरफ से और पंप मालिकों की तरफ से इसे अनावश्यक बताया गया है और कहां जा रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके बावजूद भी लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगाकर तेल भरवाना जारी रखे हुए हैं । 

 पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए अमित और जसवीर ने कहा कि लोग बिना वजह अफवाहों के चलते पेट्रोल पंप पर तेल और डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं जिसकी अभी कोई जरूरत नजर नहीं आ रही है। उन लोगों का कहना है कि बिना वजह अफवाह के चलते अगर सभी लोग इस तरह पेट्रोल पंप पर पहुंच जाएंगे तो हालात बिगड़ सकते हैं । उनका कहना है कि लोगों को संयम रखकर जितनी जरूरत है उतने तेल भरवाना चाहिए ताकि स्थिति सामान्य और सुचारू रूप से चल सके। 

 
 वहीं पेट्रोल पंप मालिक अश्विनी बांसल का कहना है कि पेट्रोल पंप पर पूरा स्टॉक है और पेट्रोल डीजल की किसी तरह की कोई कीमत नहीं है।  लोग अफवाहों के चलते इस तरह से पैनिक हो रहे हैं । बंसल ने कहा कि किसी तरह के अभी पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है उनके पास पूरा स्टॉक है। वहीं अश्विनी बांसल ने बताया कि जो लोग अपना वाहन लेकर आ रहे हैं उन्हें ही डीजल पेट्रोल दिया जा रहा है बाकी स्टॉक के रूप में किसी भी एक्स्ट्रा कैन या ड्रम में किसी तरह का कोई तेल नहीं दिया जा रहा है ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!