हांसी पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', नशा तस्करों की स्कॉर्पियो जब्त, 65 किलो गांजे के साथ 4 लोग गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 27 Mar, 2026 04:57 PM

hansi police operation clean  4 smugglers in a scorpio apprehended

हांसी में जिला पुलिस की CIA टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने करीब 65 किलो गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है

हांसी (संदीप सैनी): हांसी में जिला पुलिस की CIA टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने करीब 65 किलो गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।  जानकारी के अनुसार, CIA टीम ने नाका लगाकर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद, रविंद्र, राकेश और मनबीर के रूप में हुई है। विनोद और रविंद्र गांव सैमन पुट्टी के निवासी हैं, जबकि राकेश और मनबीर गांव इगराह के रहने वाले बताए गए हैं।

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसका उद्देश्य इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसकी सप्लाई चेन का खुलासा करना है। वहीं, डीएसपी ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!