Edited By Isha, Updated: 27 Mar, 2026 03:37 PM

पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी वोट चोरी नहीं करती, बल्कि इस तरह के आरोप कांग्रेस की
रोहतक(दीपक): पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी वोट चोरी नहीं करती, बल्कि इस तरह के आरोप कांग्रेस की पुरानी आदत है। मंत्री पंवार ने कहा कि अगर वास्तव में वोट चोरी होती, तो कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में 99 सीटें नहीं मिलतीं। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि 2019 में कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं, ऐसे में यदि चुनाव में गड़बड़ी होती तो सीटें बढ़ने के बजाय और कम होनी चाहिए थीं।|
9
इतिहास का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि 1952 में बाबा सहाब अम्बेडकर के चुनाव के दौरान कांग्रेस ने हजारों वोट रद्द करवाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद इस तरह के हथकंडे अपनाती रही है और अब बीजेपी पर आरोप लगा रही है।चुनाव आयोग और बीजेपी की कथित मिलीभगत के आरोपों पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक ऑटोनॉमस संस्था है, जो निष्पक्ष रूप से चुनाव कराती है। बीजेपी की स्टांप से जुड़े सवाल पर उन्होंने इसे संभावित क्लेरिकल मिस्टेक बताया और कहा कि इसका कोई ठोस वैज्ञानिक आधार नहीं है।
वहीं, ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी की आशंकाओं पर मंत्री ने लोगों से अपील की कि घबराकर जमाखोरी न करें। उन्होंने कहा कि देश में किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी को अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना जैसी चुनौती का उदाहरण देने पर मंत्री ने कहा कि यह केवल लोगों को सतर्क और तैयार रहने का संदेश है, ताकि किसी भी आपदा का मिलकर सामना किया जा सके। कृष्ण लाल पवार आज परिवेदना समिति की बैठक में भाग लेने के लिए रोहतक पहुंचे थे ।जहां उन्होंने 16 शिकायतें सुनी और मौके पर समाधान भी की।