Board Exam: सोनीपत में नकल करवाता पकड़ा स्टाफ, 24 परीक्षार्थियों की बनी यू.एम.सी.

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Mar, 2026 10:15 AM

staff caught helping in cheating in sonipat umc formed for 24 candidates

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा ली गई। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के 31 मामले दर्ज किए गए।...

भिवानी, सोनीपत : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा ली गई। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग के 31 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2 पर्यवेक्षक परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किए गया।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अध्यक्ष विशेष आर.ए.एफ. उड़नदस्ता द्वारा सोनीपत के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिधलान पर परीक्षा खत्म के बाद भी करीब 5 से 7 मिनट बाद तक पेपर करवाया जा रहा था। इस केंद्र के कमरा नंबर 11 में प्रीतम रानी बतौर पर्यवेक्षक ड्यूटी दे रही थी। मौके पर 2 अन्य महिलाएं व एक व्यक्ति पाया गया। पूछताछ दौरान उनके द्वारा उड़नदस्ते के साथ बदसलूकी की व धक्का- मुक्की करते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर चले गए। इनको पकड़वाने में किसी भी स्टाफ द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया। इस कमरे में परीक्षा दे रहे सभी 24 परीक्षार्थियों का यू.एम.सी. दर्ज किया गया।

मामले की जांच करने के बाद पाया गया कि दोनों महिलाएं वीना कुमारी व मंजू देवी एवं एक व्यक्ति नवीन कुमार सेवादार (एच. के. आर.एन.) इसी विद्यालय के पाए गए। उनके पास मोबाइल भी थे। विद्यालय मुखिया के कमरे में लगे बैनर व बनाई गई वीडियो के मिलान एवं मामले की पुष्टि के बाद उन तीनों के विरुद्ध केस दर्ज करवाने के लिए केन्द्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इसी उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखोदा-1 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक नरेन्द्र कुमार तथा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखोदा-2 (बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अशोक कुमार को परीक्षार्थियों पर नियंत्रण न होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया। इसके अलावा अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 7 मामले दर्ज किए गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!