Karnal : सपने पूरे करने विदेश गया बेटा, ताबूत में लौटा घर, परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Mar, 2026 04:44 PM

karnal son went abroad to pursue his dreams returned home in a coffin family

करनाल के चोरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर

करनाल :  करनाल के चोरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। यहां चोरा गांव के 21 वर्षीय युवक अनुज की रशिया में गोली लगने से मौत हो गई। गुरुवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पिता नौजवान बेटे की चिता के पास बेटे की रशियन आर्मी की ड्रेस अपने हाथ मे लेकर बैठा रहा और पिता ने अपनी नम आंखों से बेटे को आखिरी विदाई दी।

PunjabKesari

अनुज के पिता विनोद शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष उनका बेटा रशिया पढ़ाई करने के लिए गया था। उसके बाद एजेंट न्यू से रशियन आर्मी में भर्ती होने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों ने मुझे अनुज की मौत की खबर को छुपा कर रखा था। मुझे कल शाम को ही अनुज की मौत के बारे में पता लगा था। पिछले कई दिनों से अनुज से हमारा संपर्क नहीं हुआ था। 14 अक्टूबर को हमारी आखरी बार बात हुई थी। उन्होंने वहां के एजेंट पर बहलाने फुसलाने का भी आरोप लगाया है।

PunjabKesari

अनुज के भाई रविंद्र ने कहा हमें रशिया से तीन चार दिन पहले एक मेल आई थी, जिसमें लिखा हुआ था अनुज को गोली लगी है। उन्होंने बताया पिछले वर्ष अनुज स्टडी वीजा पर रशिया गया था। एजेंट के थ्रू उसे रशियन आर्मी में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सरकार से अपील की कि जो भी बच्चे रसिया गए हुए हैं उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए। अनुज एक मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखता था उसके पिता मजदूरी किया करते थे।

PunjabKesari

ग्रामीणों ने भी बताया अनुज काफी शांत स्वभाव का लड़का था। बेटा घर के हालात को ठीक करने के लिए रशिया गया था। उन्होंने सरकार से अनुज जैसे और भी परिवार के बेटे वहां रसिया में इस वक्त फंसे हुए हैं उन्हें सकुशल वापस लाने की अपील की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!