Instagram एड के चक्कर में बुरा फंसा करनाल का युवक, कनाडा की जगह पहुंचाया कजाकिस्तान...फिर जो हुआ कांप जाएगी रूह

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Mar, 2026 12:03 PM

karnal youth sent to kazakhstan instead of canada

सदरपुर गांव के एक युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंटों ने युवक और उसके साथी को होटल में कैद कर उनके साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर परिवार से 20 लाख की फिरौती मांगी।

घरौंडा : सदरपुर गांव के एक युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंटों ने युवक और उसके साथी को होटल में कैद कर उनके साथ मारपीट की और वीडियो बनाकर परिवार से 20 लाख की फिरौती मांगी। डर के चलते परिवार ने 10 लाख रुपए भी भेज दिए लेकिन इसके बावजूद युवक को नहीं छोड़ा गया।

सदरपुर गांव निवासी बलकार सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे निखिल ने इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने से संबंधित एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में जालंधर के गांव मियानी स्थित राय इमिग्रेशन का पता और मोबाइल नंबर था। इस नंबर पर संपर्क करने पर उनकी बात मनप्रीत नामक व्यक्ति से हुई। बाद में मनप्रीत ने उनकी मुलाकात जश्न नामक व्यक्ति से करवाई।

परिवार अनुसार जश्न ने निखिल को कनाडा भेजने के लिए 22 लाख रुपए में सौदा तय किया। एजेंटों ने निखिल के सभी दस्तावेज ऑनलाइन मंगवा लिए और 28 फरवरी की रात उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर बुलाया। निखिल के साथ हेमराज नामक एक युवक भी विदेश रवाना हुआ था। बाद में पता चला कि एजेंटों ने निखिल की फ्लाइट मुम्बई से कजाकिस्तान के लिए बुक करवाई थी। वहां पहुंचने पर सोनू नामक व्यक्ति दोनों युवकों को लेने आया और उन्हें एक होटल में बंधक बना लिया गया। 

आरोपियों ने निखिल के हाथ और मुंह टेप से बांध दिए और उसके साथ मारपीट की। उसकी कमर पर ब्लेड से वार किए और उसे उलटा लटकाकर भी पीटा गया। 2 मार्च को 4 लोग सदरपुर गांव में पैसे लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों की मदद से उनमें से 2 लोगों को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया जबकि 2 फरार हो गए। घरौंडा थाना पुलिस ने बलकार सिंह की शिकायत पर 9 मार्च को मनप्रीत, जश्न, परमिंदर कौर और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है व युवक को सुरक्षित वापस लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!