Edited By Manisha rana, Updated: 22 Mar, 2026 10:40 AM

करनाल में एक वकील को केस में गवाही देने से रोकने और समझौता करने के लिए जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है।
करनाल : करनाल में एक वकील को केस में गवाही देने से रोकने और समझौता करने के लिए जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। एडवोकेट सुखदेव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 2 जनवरी को रात करीब 10.20 और 10.21 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से 2 मिस्ड कॉल आईं जो उसने रिसीव नहीं कीं। इसके बाद अब 2 दिन पहले रात 10.32 और 10.34 बजे फिर कॉल आई। इस बार कॉल रिसीव की जिसमें 2 अलग-अलग व्यक्ति एक पंजाबी में और दूसरा हिंदी में बात कर रहा था।
फोन पर दोनों आरोपियों ने करीब 4 मिनट तक बात करते हुए सुखदेव शर्मा पर केस में समझौता करने और आरोपियों के खिलाफ गवाही न देने का दबाव बनाया। इसके बाद उसी रात करीब सवा 11 बजे फिर फिर कॉल आई और दोबारा धमकी दी कि अगर गवाही दी या केस वापस नहीं लिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। कॉल करने वाले ने कहा कि पहले एक व्यक्ति प्रेम की जान जा चुकी है और अगर उसकी भी जान चली गई तो परिवार का क्या होगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)