इटली में बैठे मंगेतर ने शादी से किया इंकार, 24 वर्षीय नर्स ने वीडियो कॉल के बाद दे दी अपनी जान

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2026 10:19 AM

24 year old nurse takes her own life after call

फूसगढ़ निवासी एक नर्स ने फंदा लगा अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार फूसगढ़ निवासी 24 वर्षीय चांदनी एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह घर में अकेली थी

करनाल: फूसगढ़ निवासी एक नर्स ने फंदा लगा अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार फूसगढ़ निवासी 24 वर्षीय चांदनी एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह घर में अकेली थी। जब उसकी मां घर लौटी तो उसने शव लटका देखा तो होश उड़ गए। शोर मचाकर अन्य परिवार वालों को बुलाया।

सूचना मिलने पर पुलिस और एफ.एस.एल. टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरूआत जांच में पता चला कि युवती की सुसाइड से पहले अपने मंगेतर के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। उसका मंगेतर इटली में रहता है। 3 माह बाद दोनों की शादी होनी थी। 

आरोप है कि अब मंगेतर ने वीडियो कॉल पर शादी से इन्कार कर दिया जिससे आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। सैक्टर-32-33 थाना पुलिस और एफ.एस.एल. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!