करनाल: बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा, ट्राले ने महिला को कुचला...पोते के सामने दादी ने तोड़ा दम

Edited By Isha, Updated: 18 Mar, 2026 01:26 PM

accident near bus stand trailer crushes woman

हरियाणा के करनाल जिले में घरौंडा बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला...

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में घरौंडा बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा उसका पोता चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान गांव कालराम निवासी के रूप में हुई है। वह अपने पोते के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घरेलू सामान लेने के लिए घरौंडा बाजार आई थी। दोपहर के समय जब वे खरीदारी कर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी घरौंडा बस स्टैंड के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला उछलकर ट्राले के टायर के नीचे आ गई।
 
चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के समय महिला का पोता बाइक चला रहा था। दादी को अपनी आंखों के सामने इस तरह दम तोड़ते देख युवक सदमे में है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!