5वें विधायक का नाम भी जल्द होगा सामने, क्रॉस वोटिंग के मामले पर भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान

Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Mar, 2026 06:39 PM

the name of the fifth mla will also be revealed soon bhupendra hooda made a big

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनावों के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और विधायकों के दबाव के मामलों पर खुलकर

करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज करनाल पहुंचे और राज्यसभा चुनावों के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और विधायकों के दबाव के मामलों पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के “बड़े आकाओं के खेल” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह किसी बीजेपी नेता का खेल हो सकता है, कांग्रेस से नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब पूछ गया कि कांग्रेस के प्रभारी ने 4 विधायकों के नाम ले दिए हैं, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है। पांचवें विधायक का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिन में यह भी उजागर हो जाएगा। हुड्डा ने कहा, कोई किसी को नहीं बचाएगा। पांचवें का नाम भी सामने आएगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज राज्यपाल से मुलाकात की है और उन्हें अवगत कराया है जिस किस्म के हालात राज्यसभा चुनाव के दौरान किए हैं प्रजातंत्र की जो गरिमा है विधानसभा की गरिमा है और विधायकों का सम्मान है इन्होंने जबरदस्ती की है। सारे हथकंडे इन्होंने अपनाए है।

कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के वीडियो ग्राफी जारी करने और राजनीति छोड़ने वाले बयान पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का जो नोटिस आया है उसका जवाब वो दे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा जिन लोगों ने क्रॉस वोटिंग किया उनकी विधायकी नहीं जाएगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार वोट जबरदस्ती रद्द किए गए और प्रजातंत्र का गला दबाने का प्रयास किया गया। उनका कहना था कि विधानसभा और विधायकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!