वैश्विक तनाव का असर: गैस किल्लत पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान, जनता से की ये अपील

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2026 04:49 PM

union minister manohar lal issues major statement on gas shortage

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। यहाँ उन्होंने देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत और आपूर्ति में आ रही बाधाओं को लेकर सरकार का पक्ष रखा।

करनाल: केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। यहाँ उन्होंने देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत और आपूर्ति में आ रही बाधाओं को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भारत के पास ईंधन का पर्याप्त भंडार है और पैनिक (घबराहट) होने की कोई आवश्यकता नहीं है।

 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में आ रही दिक्कतें स्थानीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय हैं। उन्होंने कहा, "पश्चिम जगत (Western World) के अंदर जो तनाव और युद्ध जैसी स्थितियां बनी हैं, उसके कारण पेट्रोलियम और गैस पदार्थों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। यह एक वैश्विक संकट है, लेकिन भारत की स्थिति नियंत्रण में है।" मंत्री जी ने जनता से सीधा संवाद करते हुए अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने कहा कि मेरा निवेदन है कि वर्तमान सप्लाई के हिसाब से ही अपना काम चलाएं। भारत सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है। कोई भी व्यक्ति पैनिक न फैलाए और न ही जरूरत से ज्यादा स्टॉक करने की कोशिश करे। 

 
पेट्रोलियम पदार्थों पर निर्भरता कम करने के लिए मनोहर लाल ने एक दूरदर्शी समाधान पेश किया। उन्होंने 'ई-कुकिंग' (Electric Cooking) को आने वाले समय का सबसे सशक्त विकल्प बताया। उन्होंने मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में बिजली (पावर) की कोई कमी नहीं है। यदि गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कमी महसूस होती है, तो जनता को बिजली से चलने वाले चूल्हों (Induction) का रुख करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जितना अधिक हम ई-बसें और ई-ऑटो चलाएंगे, उतना ही पेट्रोलियम पदार्थों की बचत होगी और विदेशी आयात पर निर्भरता घटेगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!