Haryana में मौसम का नया ट्विस्ट, कई जिलों पर आंधी-बारिश का असर...IMD ने जारी किया अलर्ट...

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 May, 2026 08:32 AM

new twist in the weather in haryana storm and rain affect many districts  imd

हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन भीषण गर्मी का असर अब भी जारी है। प्रदेश के कई जिलों में

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन भीषण गर्मी का असर अब भी जारी है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद के बोपानी क्षेत्र में 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि भिवानी में 42 डिग्री और सिरसा में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 11 मई से 14 मई के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम फिर से शुष्क हो सकता है।

 मौसम विभाग ने बताया कि 11 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 10 मई तथा 12 से 14 मई के दौरान भी विभिन्न क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के आसार हैं।

प्रदेश के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। यहां 11 मई को गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि गरज-चमक के समय पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!