राहुल गांधी के सद्भाव यात्रा में शामिल होने से सैनी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा : रामकुमार गौतम

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 May, 2026 09:03 PM

rahul gandhi s participation in sadbhavna yatra will not have any impact on sain

भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने करनाल पहुंचकर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिए। उन्होंने बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को

करनाल : भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने करनाल पहुंचकर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिए। उन्होंने बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर कहा कि इससे हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि बृजेंद्र सिंह अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और कोशिश करना अच्छी बात है।

हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हिसार सीआई पुलिस इंचार्ज प्रकरण पर रामकुमार गौतम ने कहा कि वे सवाल पूछने और बताने के लायक रह रहे हैं। उनके पास कुछ भी कहने के लिए नहीं है।

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर भाजपा विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस बार हुड्डा को अच्छा मौका मिला था, लेकिन उन्होंने कई बड़ी गलतियां कीं। उन्हें ज्यादा घमंड हो गया जिससे वो ऐसी बड़ी-बड़ी गलतियां कर गए,जिस वजह से उनकी सरकार नही आई।

कुलदीप बिश्नोई पार्टी के कुछ नेताओं से नाराज हैं जिस पर रामकुमार गौतम ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई का कुलदीप बिश्नोई से ही पूछना चाहिए। उन्होंने कहा बड़ौली और नायब सिंह सैनी से पुछो। उन्होंने कहा किसी भी बड़े आदमी के खिलाफ किसी को कुछ भी कहने से बचना चाहिए।
 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!