यात्रियों को तोहफा; Haryana की सड़कों में दौड़ेंगी 80 इलेक्ट्रिक बसें...CM सैनी इस दिन करेंगे शुरुआत

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 May, 2026 02:20 PM

a gift to commuters 80 electric buses will ply on haryana roads  cm saini wil

हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सीएम सैनी 28 जून को पानीपत से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों के लिए करीब 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिनमें से 40 बसें अकेले पानीपत डिपो से संचालित होंगी।

बता दें कि नई इलेक्ट्रिक बसें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलाई जाएंगी। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को भीषण गर्मी में एसी सुविधा के साथ आरामदायक सफर मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। JBM Group के इंजीनियर प्रतीक ने बताया कि 28 जून से हरियाणा में कुल 80 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और रोहतक सहित कई जिलों में चलेंगी। 

पानीपत रोडवेज डिपो के ट्रैफिक मैनेजर जयवीर सिंह के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिंघु बॉर्डर, सोनीपत, गोहाना, सफीदों, करनाल, शामली, बापौली और बबैल समेत कई प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। यात्रियों की मांग और संख्या को देखते हुए आगे अन्य रूटों पर भी सेवाएं बढ़ाई जा सकती हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!