हरियाणा के अंबाला में बड़ा अग्निकांड, जिंदल पेट्रो फोम फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप; दो गोदाम जलकर राख

Edited By Harman, Updated: 01 Jun, 2026 01:12 PM

major fire incident in ambala massive blaze at jindal petro foam factory

अंबाला के मंडोर इलाके में आज जिंदल पेट्रो फोम फैक्ट्री में भयानक आग लगी। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम के कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।  इसके साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के मंडोर इलाके में आज जिंदल पेट्रो फोम फैक्ट्री में भयानक आग लगी। घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम के कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।  इसके साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। 

PunjabKesari

इस बारे में जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से जानकारी मिली थी।इसके बाद तुरंत मौके पर चार गाड़ियां लेकर पहुंचे। तीन गाड़ियां अंबाला कैंट से बुलवाई गई एक साथ गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही और आग पर काबू पा लिया जाएगा। सभी गाड़ियों में तीन-तीन राउंड अभी तक लगा दिए हैं क्योंकि नजदीक में यहां पानी नहीं है। जानकारी देते हुए डीएसपी जितेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की एक फोम फैक्ट्री में आग लग गई है।  इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल गनीमत रही कि कोई कैजुअल्टी नहीं है। नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हुआ है। आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन दो गोदाम जलकर राख हो चुके हैं।

PunjabKesari

फैक्ट्री मालिक के दोस्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह वह घर पर थे उन्हें सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई है जिसके बाद मौके पर पहुंचे इस दौरान फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है और काफी नुकसान हुआ है कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है बाकी प्रशासन मदद के लिए मौके पर है। किसी भी तरह का कोई जाने नुकसान नहीं हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!