Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Jun, 2026 09:25 PM

पलवल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने रोडवेज बस के
पलवल (दिनेश): पलवल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया।
मिली जानकारी के अनुसार पलवल-बड़ौली मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की एक बस हसनपुर से पलवल की ओर जा रही थी। इस दौरान बस स्टॉप पर खड़ी महिलाओं ने बस को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और आगे बढ़ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री गौरव गौतम ने अपना काफिला रुकवाया और वापस मुड़कर बस का पीछा किया। बस को रुकवाने के बाद उन्होंने चालक और परिचालक को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में बस स्टॉप पर यात्रियों को छोड़कर बस आगे बढ़ाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद मंत्री ने बस को वापस बस स्टॉप पर भेजा, जहां इंतजार कर रही महिलाओं और अन्य यात्रियों को बस में बैठाया गया। सभी यात्रियों को सवार करने के बाद बस को पलवल के लिए रवाना किया गया।
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आम जनता की सुविधा सर्वोपरि है और यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रोडवेज कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)