मनीषा मौत मामला: CBI कोर्ट पंचकूला ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, इस दिन तक देना होगा जवाब

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Jun, 2026 08:58 AM

manisha death case cbi court panchkula seeks status report

भिवानी के ढाणी लक्ष्मण गांव की 19 वर्षीय मनीषा की संदिग्ध मौत मामले में पंचकूला स्थित सी.बी.आई. कोर्ट ने जांच एजेंसी से केस की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। विशेष न्यायिक मैजिस्ट्रेट (सी.बी. आई.) की अदालत ने सी.बी.आई. को जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत...

पंचकूला : भिवानी के ढाणी लक्ष्मण गांव की 19 वर्षीय मनीषा की संदिग्ध मौत मामले में पंचकूला स्थित सी.बी.आई. कोर्ट ने जांच एजेंसी से केस की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। विशेष न्यायिक मैजिस्ट्रेट (सी.बी. आई.) की अदालत ने सी.बी.आई. को जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 9 जून तक का समय दिया है। मृतका के परिजन संजय कुमार ने अदालत में एक याचिका दायर कर जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी थी। 

याचिका में कहा गया कि सी.बी.आई. द्वारा मामले की जांच किए जाने के बावजूद परिवार को अब तक यह नहीं बताया गया है कि जांच किस चरण में है, किसी आरोपी की पहचान हुई है या नहीं, फोरेंसिक रिपोर्ट की स्थिति क्या है तथा जांच पूरी होने में कितना समय लगेगा। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि परिजनों ने 10 मार्च 2026 को सी.बी.आई. निदेशक को शिकायत भेजकर जांच में कथित कमियों और उपयुक्त धाराएं नहीं लगाने संबंधी मुद्दे उठाए थे। इसके बावजूद उन्हें जांच की प्रगति से अवगत नहीं कराया गया।

इधर, रविवार को पंचकूला में बैरागी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद आयोजित प्रैस वार्ता में समाज के पदाधिकारियों और मनीषा के परिजनों ने सी.बी.आई. जांच पर असंतोष व्यक्त किया। बैरागी समाज के प्रदेश प्रधान शिव पवार ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि 7 जून को ढाणी लक्ष्मण गांव में सामाजिक संगठनों और खाप प्रतिनिधियों की महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत में लिए गए निर्णय अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!