Road Accident: घर पहुंचने से पहले बुझ गया चिराग, भिवानी में सड़क हादसे में युवक की मौत...परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Jul, 2026 01:36 PM

road accident life snuffed out before reaching home youth dies in a road accid

हरियाणा के भिवानी जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत

भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले से एक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नीरज भिवानी से अपनी कार में घर गांव धनाना में आ रहा था। जैसे ही वह बस अड्‌डा के नजदीक पहुंचा तो एक अज्ञात कार ड्राइवर ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी।

इस 2 कारों में हुई आमने-सामने की टक्कर में नीरज गंभीर घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में भेजा, लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

वहीं पुलिस ने  परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नीरज शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे थे। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!