कुरुक्षेत्र में देर रात माइनिंग ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियां लगने से गंभीर घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Jun, 2026 07:55 AM

mining contractor shot in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में रविवार रात माइनिंग कारोबार से जुड़े एक ठेकेदार को गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में रविवार रात माइनिंग कारोबार से जुड़े एक ठेकेदार को गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल ठेकेदार को पहले शाहाबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे आदेश मेडिकल रेफर कर दिया।

घायल की पहचान सुनील भाटिया उर्फ बंटी के रूप में हुई है। सुनील भाटिया शाहाबाद के गांव तंगौर का रहने वाला है और फिलहाल रोड शाहाबाद में रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी करवाकर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

रात सवा नौ बजे की घटना

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब सवा 9 बजे सुनील भाटिया जलेबी पुल के पास मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

अभी स्थिति साफ नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने और क्यों किया। हालांकि शुरुआती तौर पर इस वारदात को माइनिंग कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस पुराने विवादों और कारोबारी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच भी टकराव की आशंका है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!