'गब्बर' का बड़ा बयान; हरियाणा में बिजली संकट नहीं आएगा...विभाग का पूरा तंत्र अलर्ट मोड पर

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Jun, 2026 06:58 PM

gabbar  makes a big statement there will be no power crisis in haryana  the

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बिजली की पीक डिमांड बढ़ रही है, बिजली विभाग सफलतापूर्वक उसका सामना कर रहा है और राज्य की संपूर्ण बिजली मांग को पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा बिजली विभाग का प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। विभाग ने बिजली आपूर्ति प्रणाली को मजबूत और दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं तथा निरंतर सुधार की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गुरुग्राम की घटना पर त्वरित कार्रवाई की गई - विज

गुरुग्राम में हाल ही में हुए हादसे के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि यह एक तकनीकी घटना थी, जिस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के बाद मशीनरी को लगभग दो घंटे के भीतर ठीक कर लिया गया था और बिजली व्यवस्था को शीघ्र सामान्य कर दिया गया था।

अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं - विज

अधिकारियों के कार्य व्यवहार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि वह किसी की ‘क्लास’ नहीं लेते, बल्कि आवश्यकतानुसार अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश देते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और सरकार की नीतियों एवं जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!