Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Jun, 2026 07:39 PM

पानीपत जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अपने बेटे और भतीजे को डूबता देख
पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अपने बेटे और भतीजे को डूबता देख एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। वह अपने बेटे की जान बचाने में तो सफल रहा, लेकिन भतीजे को बचाने के प्रयास में खुद भी गहरे पानी में समा गया। हादसे में चाचा और भतीजे दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जाबिर के रूप में हुई है, जबकि उसके भतीजे का नाम आवेश बताया जा रहा है। जाबिर का बेटा और भतीजा घर से काफी देर से लापता थे जब जाबिर उन्हें यमुना पर ढूंढने गया तो जाबिर को देख दोनों बच्चे यमुना में कूद गए। जैसे ही बच्चे डूबने लगे तो जाबिर ने भी यमुना में छलांग लगा दी।
कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। अपने बेटे और भतीजे को बचाने के लिए जाबिर ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद वह अपने बेटे को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन भतीजे आवेश को बचाने के प्रयास में वह खुद भी गहरे पानी में डूब गया। इस दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे दोनों की जान चली गई।
परिजनों का आरोप यूपी में यमुना से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है जिसकी वजह से वहां पर बहुत गहरे कुंड बन गए थे जिनमें फंसने की वजह से जाबिर और भतीजा आवेश डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी। पुलिस ने दोनों की शव बाहर निकलवा कर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)