इनामी बदमाश शुभम पंडित ने कारोबारी मित्तल बंधुओं से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, अब सुरक्षा में पुलिस तैनात

Edited By Isha, Updated: 06 Jun, 2026 03:00 PM

shubham pandit a wanted criminal demanded a ransom of rs 2 crore f

यमुनानगर के रादौर के चर्चित कारोबारी मित्तल बंधु परिवार से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देने का आरोप एक लाख रुपए के इनामी बदमाश शुभम पंडित पर लगा है, सदस्य है

यमुनानगर: यमुनानगर के रादौर के चर्चित कारोबारी मित्तल बंधु परिवार से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी देने का आरोप एक लाख रुपए के इनामी बदमाश शुभम पंडित पर लगा है, सदस्य है। रादौर थाना प्रभारी राजेश राणा ने रंगदारी की धमकी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिनों से परिवार के सदस्य यहां नहीं हैं, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर उनकी कोठी के बाहर पुलिस गार्ड तैनात किया गया है। शुभम पंडित और उससे जुड़े नेटवर्क की गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है। शुभम पंडित का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है।

26 दिसंबर 2024 को पुलिस चौकी खेड़ी लक्खा सिंह के पास हुए ट्रिपल मर्डर में यह मुख्य भूमिका में था और वांछित भी है। मित्तल बंधु परिवार का यमुनानगर के अलावा अम्बाला, कुरुक्षेत्र और अन्य जिलों में भी राइट डायरेक्शन नाम से कारोबार है। ये तीनों भाई स्टडी व टूरिज्म वीसा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!