हरियाणा में इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त, अगर आपने भी की ये गलती तो आज ही सुधारे...

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2026 07:29 PM

haryana the assets of these individuals will be confiscated

हरियाणा के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद बिजली निगम सख्त कदम उठाया रहा है।  विभाग ने बड़े बिजली बिल ना भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त

डेस्क: हरियाणा के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद बिजली निगम सख्त कदम उठाया रहा है।  विभाग ने बड़े बिजली बिल ना भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजली निगम अब उन उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली भूमि राजस्व अधिनियम के तहत करने वाला है, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जरूरत पड़ने पर उनकी संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है।  

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि सभी बड़े डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।  उन्होंने बताया कि कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके कनेक्शन लंबे समय पहले कट चुके हैं या वे अपनी संपत्ति बेच चुके हैं। ऐसे मामलों में जब नया उपभोक्ता कनेक्शन लेने आता है तो पुराना बकाया चुकाने के बाद ही नया कनेक्शन जारी किया जाता है।

 गर्मी के मौसम में आंधी-तूफान के दौरान बिजली शिकायतों के लिए निगम ने विशेष सुविधा भी शुरू की है। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि कई बार 1912 हेल्पलाइन पर अधिक कॉल आने से लाइन व्यस्त हो जाती है।  ऐसे में उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9990231912 पर मिस्ड कॉल देकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह शिकायत सामान्य शिकायत की तरह ही मान्य होगी।  बिजली विभाग द्वारा मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई का असर भी दिखने लगा है। नोटिस जारी होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा करानी शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!