Rain Alert : हरियाणा वालों हो जाएं सावधान! इन जिलों में होगी भारी बारिश...अलर्ट हुआ जारी

Edited By Harman, Updated: 10 Jul, 2026 09:08 AM

haryana three districts rain alert

हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए राज्य के 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए राज्य के 3 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

 इन तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर हरियाणा के हिस्सों में मानसून और रफ्तार पकड़ेगा। प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging) को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 39.4°C सिरसा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हिसार में पारा 37.0°C रिकार्ड किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!