Edited By Isha, Updated: 06 Jun, 2026 03:04 PM

सोरखी गांव में एक युवक को मोटर चोरी के आरोप लगाकर कुएं में उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने पीड़ित बारु की शिकायत पर 6 नामजद समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हांसी: सोरखी गांव में एक युवक को मोटर चोरी के आरोप लगाकर कुएं में उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने पीड़ित बारु की शिकायत पर 6 नामजद समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि 1 जून को जब वह खेत की तरफ गया था, तब आरोपियों (दीपक, पवन, जोगा, पवन मंडासा, सुरेंद्र व तीन अन्य) ने उसे बंधक बना लिया।
आरोपियों ने उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटा, रस्सी से बांधकर कुएं में उल्टा लटकाया और जबरन चोरी कबूलने का दबाव बनाया। आरोपियों ने इस बर्बरता का वीडियो भी बनाया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हांसी डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।