एक्शन मोड में हरियाणा सरकार, 4 सीनियर शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर...देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Edited By Isha, Updated: 28 May, 2026 10:04 AM

transfer of 4 senior education officers

हरियाणा सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में चार हरियाणा एजुकेशन सर्विस-1 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हिसार के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) राम रतन को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हिसार लगाया गया है।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में चार हरियाणा एजुकेशन सर्विस-1 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हिसार के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) राम रतन को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हिसार लगाया गया है।

रेवाड़ी के डीईओ बिजेंद्र हुड्डा को डीईईओ रोहतक नियुक्त किया गया। वहीं गुरुग्राम में डीआईईटी की प्राचार्य सुमिता रंगी को डीईईओ गुरुग्राम बनाया गया है।

जींद की डीईओ रितु पंघाल को डीआईईटी मदीना, रोहतक का प्राचार्य लगाया गया है। सभी नियुक्तियां रिक्त पदों के खिलाफ की गई हैं। यह आदेश हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया द्वारा जारी किए गए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!