हरियाणा में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार, ESIC शाखा प्रबंधक रिश्वत लेते दबोचा

Edited By Harman, Updated: 02 Jul, 2026 01:19 PM

esic branch manager nabbed while accepting a bribe

ईएसआईसी बहादुरगढ़ के शाखा प्रबंधक 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भिवानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

बहादुरगढ़ ( प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपंगता सहायता राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई एसीबी भिवानी की टीम ने इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में की।

जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ के कच्चा बाग निवासी मंजू के पति रोहताश एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन थे। करीब दो साल पहले ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में वे अस्थायी रूप से दिव्यांग हो गए थे। उन्हें मिलने वाली करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की अपंगता सहायता राशि जारी करने के बदले शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

पीड़िता मंजू ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। वीरवार सुबह जैसे ही मंजू ने आरोपी को 40 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो आरोपी शाखा प्रबंधक से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। रिश्वतखोरी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!