हरियाणा में नहर बनी काल: रोहतक में डूबने से बिहार के दो सगे भाइयों की मौत, भिवानी में 4 बहनों का इकलौता भाई बहा

Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2026 01:26 PM

two brothers from bihar drown in rohtak

बोहर गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में नहाने गए बिहार के दो भाई प्रदीप (10) व कुलदीप (12) डूब गए। देर शाम तक पुलिस व एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश करती र

रोहतक: बोहर गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में नहाने गए बिहार के दो भाई प्रदीप (10) व कुलदीप (12) डूब गए। देर शाम तक पुलिस व एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश करती रही लेकिन तेज बहाव व गहराई ज्यादा होने के कारण सुराग नहीं लगा। रविवार को दोबारा तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

 
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कंवलजीत ने बताया कि बिहार के मधुबनी निवासी दलीप सिंह दो साल से गांव में किराये पर रहते हैं। शनिवार दोपहर बाद कुलदीप व प्रदीप नहाने के लिए गांव के नजदीक से गुजर रही नहर पर चले गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बोहर गांव के पुल से पहले नहाते समय छोटे भाई प्रदीप का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद बड़े भाई कुलदीप ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन वह भी तेज बहाव में डूब गया। इसके बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया।  


जूई नहर में डूबने से 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत
वहीं भिवानी के गांव लोहानी के पास शनिवार शाम जूई नहर में नहाते समय रोहतक के मोखरा निवासी मंदीप की मौत हो गई। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस के मुताबिक मंदीप (24) रोहतक की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दोपहर तीन बजे वह जूई नहर के पास पहुंचा और नहाने लगे। कुछ देर बाद गहरे पानी में डूब गया। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!