कुश्ती में फर्जीवाड़ा, WFI ने इन 5 पहलवानों पर 4 साल के लिए लगाया बैन... वजह जान होगी हैरानी

Edited By Isha, Updated: 06 Jun, 2026 02:34 PM

wfi has banned these 5 wrestlers for 4 years

: भारतीय कुश्ती महासंघ ने उम्र छिपाकर खेलने वाले पहलवानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर एशियन अंडर-20 ट्रायल्स के गोल्ड मेडलिस्ट दीपांशु समेत 5 रेसलर्स पर 4 साल का प्रतिबंध

पानीपत: भारतीय कुश्ती महासंघ ने उम्र छिपाकर खेलने वाले पहलवानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर एशियन अंडर-20 ट्रायल्स के गोल्ड मेडलिस्ट दीपांशु समेत 5 रेसलर्स पर 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बैन के कारण दीपांशु का नाम थाईलैंड जाने वाली एशियन चैम्पियनशिप टीम से कट गया है। उनके अलावा तनुज आंतिल, बलजोत सिंह, निखिल दलाल व साकेत को प्रतिबंधित किया गया है।  दीपांशु की जगह पवन बालाजी को टीम में शामिल किया गया है। 


बेटे को कोचिंग देना सीनियर रेफरी को पड़ा भारी, मिला नोटिस
ट्रायल्स के दौरान केवल खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। सीनियर रेफरी जयबीर सिंह को महासंघ ने 'कारण बताओ नोटिस' (Show-Cause Notice) जारी किया है।

ट्रायल्स के फाइनल मुकाबले के दौरान सीनियर रेफरी जयबीर सिंह अपनी रेफरी किट उतारकर मैट के कॉर्नर पर बैठ गए। वह वहां फाइनल मैच खेल रहे अपने बेटे रौनक दहिया को कोचिंग दे रहे थे, जो कि रेफरी नियमों और 'कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट' (हितों के टकराव) के पूरी तरह खिलाफ है। कुश्ती संघ ने इस अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें 10 जून तक जवाब देने का आदेश दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!